मुंबई : ठाणे में होराइजन प्राइम हॉस्पिटल, जो न्यूरोलॉजिकल रोगों के जाना जाता है अब इसमें एक ही छत के नीचे अब न्यूरोलॉजिकल उपचार होगा | आज , विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर न्होराइजन अस्पताल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई. इस मौके पर कुछ ऐसे मरीज भी मौजूद थे जिनका इस अस्पताल में मरीज के रूप में इलाज हुआ और वे पूरी तरह ठीक हो गए.|
इस मौके पर डॉ विश्वनाथ अय्यर न्यूरोसर्जन, डॉ. निखिल जाधव न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. कुसुम सिकारिया न्यूरोलॉजिस्ट, डाॅ. जयेश भानुशाली ऑर्थो स्पाइन सर्जन, डाॅ. हृषिकेश वैद्य क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, डाॅ. जय वैद्य रेडियोलॉजिस्ट, डाॅ. अंकुश वासनिक दर्द प्रबंधन विशेषज्ञ, डॉ. मानसी एस. तथा अभंग वाणी विकार विशेषज्ञ उपस्थित थे ।
रोजमर्रा की गतिविधियों में कभी-कभी मस्तिष्क की छोटी-मोटी चोटें लग सकती हैं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है। एक सामान्य उदाहरण खेल, गिरने या दुर्घटनाओं से हल्का आघात (मस्तिष्क को) है। यदि उपचार न किया जाए तो सिर की ये मामूली चोटें दीर्घकालिक संज्ञानात्मक समस्याओं का कारण बन सकती हैं। संभावित खतरों के प्रति सचेत रहने और सिर की किसी भी चोट के लिए चिकित्सकीय सहायता लेने से तंत्रिका तंत्र को स्थायी क्षति से बचाया जा सकता है।
न्यूरोसाइंस से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन पर हम व्यस्त जिंदगी के कारण ध्यान ही नहीं दे पाते, जरूरत है तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने की। लेकिन भगवान का शुक्र है कि ठाणे के होराइजन अस्पताल में ‘न्यूरोसाइंस डायग्नोसिस और उपचार’ के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का दावा किया गया हैं। अत्यधिक गहन न्यूरोसाइंस विभाग में संपूर्ण न्यूरोलॉजिकल उपचार प्रदान किया जाता है।
मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, तंत्रिकाएं, मांसपेशियां, संतुलन और नींद, तीव्र स्ट्रोक, पार्किंसंस रोग और अन्य गति विकार, न्यूरोपैथी, मस्तिष्क, सिर और गर्दन के ट्यूमर, मिर्गी, दौरे, मनोभ्रंश, न्यूरो-नेत्र विज्ञान, भाषण बाधाएं, सिरदर्द और माइग्रेन विभाग जैसी कई न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित बताई जाती है|
इसके अलावा, होराइजन प्राइम हॉस्पिटल में एनसीएस (नर्व कंडक्शन स्टडी), ईएमजी (इलेक्ट्रोमोग्राफी), एमआरआई स्कैन और सीटी स्कैन, ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम), बोटुलिनम टॉक्सिन, थ्रोम्बोलिसिस, न्यूरो-सर्जरी, रेडियोलॉजी विभाग, ऑर्थो-स्पाइन विभाग और गहन आईसीयू है। न्यूरोसाइंस की बीमारियों पर काबू पाने के लिए विभाग चौबीसों घंटे व्यवस्था उपलब्ध है।


