spot_img

Jaipur : मानसिक तनाव में आए व्यक्ति ने बेटा-बेटी सहित भतीजे को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद ने भी खाया विषाक्त पदार्थ

जयपुर : प्रागपुरा थाना इलाके के ग्राम तुलसीपुरा में एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव में आकर सात साल के बेटे, चार साल की बेटी और पांच साल के भतीजे को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद ने भी विषाक्त खाकर जान देने का प्रयास किया। घटना में चार साल की बालिका की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

प्रागपुरा थाना अधिकारी मुखराम ने बताया कि कृष्ण (25) ग्राम तुलसीपुरा का रहने वाला है। कृष्ण 4-5 दिन से मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार दोपहर बाद कृष्ण ने गांव के एक मंदिर में अपने दोनों बच्चों वंश (7), रुचि (4) और भतीजे विनीत (5) पुत्र घनश्याम को जहर खिला दिया। इसके बाद उसने भी जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह मंदिर से दौड़कर बाहर आकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों को जानकारी लगी तो दौड़कर आए और पावटा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जयपुर रैफर कर दिया। जहां निम्स अस्पलाल में 4 वर्षीय रुचि ने दम तोड़ दिया। कृष्ण, वंश और विनीत का निम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहना है कि मामला गृह क्लेश की वजह से खुदकुशी की कोशिश का लग रहा है, फिर भी हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। डॉक्टर्स की रिपोर्ट और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जानकारी में सामने आया कि कृष्ण की पत्नी करीब छह दिन पहले इसे छोड़कर चली गई थी। इससे वह मानसिक तनाव में था। जिसके चलते यह कदम उठा लिया। कृष्ण के बड़े भाई घनश्याम की करीब डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी पत्नी दूसरी जगह चली गई, जिससे उसके बेटे विनीत की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। कृष्ण कुमार पावटा के सुभाष चौक पर स्थित एक परचून की दुकान पर काम करता है।

Explore our articles