spot_img

JOHOR BAHRU : सुल्तान जोहोर कप: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 3-3 से बराबरी पर रोका

जोहोर बाहरू: (JOHOR BAHRU) गत चैंपियन भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने दो बार एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां सुल्तान ऑफ जोहोर कप के रोमांचक शुरुआती मैच में प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-3 से ड्रा पर रोक दिया। भारत के लिए अमनदीप लाकड़ा (30′), आदित्य अर्जुन लालागे (56′) और उत्तम सिंह (59′) ने गोल किया, जबकि पाकिस्तान के लिए अरबाज अहमद (31′, 58′) और अब्दुल शाहिद (49′) ) ने गोल किये।

दोनों टीमों को शुरुआती घबराहट से उबरते हुए खेल में जमने में समय लगा, स्कोर करने का पहला बड़ा मौका 12वें मिनट में भारतीय टीम के फारवर्ड अंगद बीर सिंह के पास आया। लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के बगल से निकल गया। भले ही पहले क्वार्टर में कोई भी टीम शक्तिशाली आक्रामक फॉर्मेशन के साथ नहीं आई, लेकिन दोनों टीमों ने अच्छा बचाव किया।

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने शुरुआती मिनट में पीसी के साथ मजबूत शुरुआत की। लेकिन भारत के अच्छा बचाव किया। अगले कुछ मिनटों में भारत ने सर्कल में कुछ मौके अर्जित किए, लेकिन वे उन्हें गोल में नहीं बदल सके। हाफ-टाइम हूटर से केवल कुछ सेकंड पहले ड्रैगफ्लिकर अमनदीप लाकड़ा ने गोल कर भारत को 1-0 की जरूरी बढ़त दिलाई।

हालाँकि, 10 मिनट के हाफ-टाइम ब्रेक के बाद मैदान पर लौटते हुए, पाकिस्तान ने 31वें मिनट में अरबाज़ अहमद की पीसी के माध्यम से बराबरी कर ली। हालांकि इस गोल के अलावा इस तीसरे क्वार्टर में कोई और गोल नहीं हुआ।

अंतिम क्वार्टर की शुरुआत 1-1 की बराबरी के साथ हुई। मैच के 49वें मिनट में कप्तान अब्दुल शाहिद ने गोल कर पाकिस्तान की बढ़त 2-1 कर दी।मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले भारत को पीसी मिली और आदित्य अर्जुन ने इसे गोल में बदलकर भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी।अंतिम हूटर बजने से ठीक तीन मिनट पहले पाकिस्तान ने अरबाज़ अहमद द्वारा पीसी पर किये गए गोल की बदौलत 3-2 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि 59वें मिनट में कप्तान उत्तम सिंह ने शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 3-3 से बराबरी कर दिया और पाकिस्तान को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने...

Explore our articles