spot_img

Jalaun : मां ने नही दिए रुपये तो बेटे ने नदी में लगा दी छलांग

जालौन : मां से खर्च के रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने यमुना में पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं एसडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी है।

मालूम हो कि नगर के हरीगंज निवासी विमलेश सोनकर ने गुरुवार दोपहर को मां से रुपये न मिलने के कारण यमुना मे पुल से छलांग लगा दी थी और लापता हो गया था। देर शाम तक युवक की तलाश में कोतवाली पुलिस गोतखोरों के जरिये जुटी रही। नदी में जाल भी डलवाया गया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में यमुना नदी में उतरी और यमुना ब्रिज से रेलवे ब्रिज तक युवक की नदी में तलाश की लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं युवक की मां मालती व मोहल्ले के लोग भी यमुना किनारे मौजूद रहे। कोतवाल शिवकुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए हर प्रयास किया जा रहा है।

Ranchi : लापता बच्ची मामला : हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

रांची : (Ranchi) गुमला से वर्ष 2018 (Gumla in 2018) में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High...

Explore our articles