spot_img

Mumbai : ठाणे एनसीपी के दोनो गुटों ने ड्रग माफिया के साथ एक दूसरे की तस्वीरें पेश की

मुंबई : ठाणे के मुंब्रा में राजनीतिज्ञों के ड्रग माफिया से संबंध होने के आरोप लगाए जाने के बाद ठाणे में एनसीपी के दोनो गुट अजीत पवार और शरद पवार गुट के मध्य आरोप प्रत्यारोपों का सत्र लगता है कि शुरु हो चुका है।आज सुबह सर्व प्रथम अजीत पवार गुट के ठाणे प्रमुख आनंद परांजपे के द्वारा पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड पर तस्करों से ड्रग माफिया से तार जुड़े होने के आरोप के बाद ठाणे में शरद पवार गुट के नेताओं ने भी ड्रग माफिया के साथ अजित गुट के नजीब मूल्ला की तस्वीरें पेश कर दी ।

ठाणे में शरद पवार गुट के नेताओं में जबाव में आज यह आरोप लगाया है कि इधर जो शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे ने आरोप लगाया था कि कि सड़क पर ली गई तस्वीर में हमारे और ड्रग डीलरों के बीच संबंध है । जबकि कुछ समय तक एनसीपी में रह चुके आनंद परांजपे ने मांग की है कि शानू पठान के वित्तीय मामलों की जांच होनी चाहिए । ठाणे में जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों का कहना है कि अजित गुट के नेता नजीब मुल्ला की ड्रग माफिया सलमान फाल्के के साथ तस्वीरें हैं।

ठाणे में आव्हाड समर्थक शानू पठान ने यह भी कहा कि यदि आनंद परांजपे ने उनके वित्तीय मामलों की भी जांच करने की मांग कीहै ,लेकिन यदि हमारा संबंध ड्रग माफिया से है तो हम दांव पर लगने को तैयार हैं ।ठाणे में आव्हाड गुट ने कहा कि हमने मनीषा कायंदे के साथ गलत खबर प्रसारित करने वाले न्यूज चैनल को 100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस जारी किया है ,और 50 लाख की शिकायत भी दर्ज कराई है.।

. इसी बीच इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आव्हाड समर्थक ठाणे एनसीपी अध्यक्ष देसाई ने पत्रकारों को नजीब मुल्ला और ड्रग माफिया सलमान फाल्के की एक साथ तस्वीर दिखाई और सवाल उठाया गया कि, ‘क्या यह सलमान फाल्के ,नजीब मुल्ला का रिश्तेदार है?’ सुहास देसाई ने कहा कि विरोधी एनसीपी गुट नेता आनंद परांजपे आज आव्हाड की आलोचना कर रहे हैं मगर आनंद परांजपे कुछ दिनों तक एनसीपी में रहे थे । उन्होंने आज हमे धोखा दिया है. इसलिए उन्हें ज्यादा उलजलूल आरोप नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि, हमारे पास भी कई सबूत हैं. अगर, हम ये सबूत निकाल लें तो उन्हें थोड़ी परेशानी होगी ।

उन्होंने कहा कि फोटो दिखाकर आरोप लगाने वालों से बस यही कहना है कि हमें सिर्फ सबूत पेश करने के लिए मजबूर न करें। कुछ दिन पहले एनआईए की छापेमारी हुई थी . जिस इमारत पर छापे पड़े, उसका निर्माण किसने किया? जिस व्यक्ति के घर पर छापा मारा गया उसका संबंध किससे है? जिसके लिए एनआईए की टीम राबोडी आई थी; पूरी दुनिया जानती है कि उनका भाई किसके ऑफिस में किसका काम संभाल रहा है. हम जानते हैं कि अपराधियों के साथ किसके संबंध हैं।

मनीषा कायंदे को आरोप लगाते वक्त कुछ जानकारी लेनी चाहिए थी. जिस पार्टी का वे प्रतिनिधित्व करते हैं उसके नेताओं और यहां तक कि मुख्यमंत्री द्वारा गुंडों के साथ तस्वीरें लेने पर हमें क्या कहना चाहिए? शानू पठान ने ही मुंब्रा इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ रैली निकाली थी. कई ड्रग तस्करों को पकड़ा गया और ब्लैक आउट कर दिया गया।

पूर्व विपक्ष नेता शानू पठान ने कहा,नासिक में दवा फैक्ट्री मिलने के बाद अब कुछ लोगों की तस्वीरें ढूंढकर उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है. राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए सिर्फ कुछ चुनिंदा तस्वीरों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. हम सभी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जाता है। लेकिन हम जितेंद्र आव्हाड के साथ हैं तो हम इससे डरने वाले नहीं हैं।’ मनीषा कायंदे और आनंद परांजपे का कहना है कि सलमान फाल्के को कई लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाने की आदत होगी. इसीलिए उनकी तस्वीरें नेताओं, विधायकों, पुलिस अधिकारियों के साथ हैं। लेकिन, जो लोग बीजेपी के पाले में जाने को तैयार नहीं हैं. उन्हें निशाना बनाकर झूठे अपराधों में फंसाने की कोशिश की जा रही है ।

Explore our articles