सहरसा : स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर के बगल में जीआरपी द्वारा संचालित हेल्प डेस्क के कारण रेलयात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है।इस डेस्क के कारण भूले भटके लोगों को परिवार सें मिलाया जा रहा है।वही घर से भाग कर रेलवे-स्टेशन आने वाले प्रेमी युगल, बाल तस्कर तथा अवांछित तत्वों के उपर भी पैनी नजर जीआरपी के जवान रख रहे है।
इस कड़ी में मधेपुरा उदाकिशनगंज सें प्रेम प्रसंग मे घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को बरामद किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार नें बताया कि रेलवे-स्टेशन परिसर में संदिग्धवस्था में घूम रहें एक नाबालिग प्रेमी युगल को जीआरपी जवान कुमारी पूजा ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो उसने घर से भागने की बात बताई।थानाध्यक्ष ने बताया कि उदाकिशनगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी गई है।उन्होंने बताया कि लड़की के अभिभावक ने उनके उपर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।ऐसे मे जीआरपी नें बरामद युगल को उदाकिशनगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया।


