spot_img

Varanasi : पिता की मौत के बाद दिमागी रूप से कमजोर पुत्र शव के साथ तीन दिन तक सोता रहा

वाराणसी : चौक थाना क्षेत्र के रामघाट में बुधवार को एक मकान से 60 वर्षीय वृद्ध का सड़ा गला शव मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामघाट में वृद्ध किशोर वाही अपने घर के एक कमरे में जनरल स्टोर्स की दुकान चलाते थे। उसी से उनके घर का खर्चा चलता था। किशोर वाही दिमागी रूप से कमजोर पुत्र सुमित वाही (33 वर्ष) के साथ रहते थे। घर में लगभग तीन दिन पूर्व किशोर वाही की मृत्यु हो गई। सुमित को इसका भान नहीं हुआ। वह पिता की मौत के 3 दिन बाद तक शव के साथ सोता रहा। घर का दरवाजा अंदर से बंद करके वह बाहर भी नहीं निकला। घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सुमित से पूछा तो उसने बताया कि घर में चूहा मरा होगा। आज अधिक बदबू आने पर सुमित ने घर की खिड़की खोली तो मुहल्ले में दुर्गंध फैल गया। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो अंदर से किशोर वाही का शव मिला। उनका शव तख्त पर पड़ा था। सुमित का बिस्तर भी बगल में लगा था। पूछताछ में सुमित कहता रहा पापा अभी सो रहे हैं। उन्हें जगाओ नहीं। मृतक के रिश्ते में साले अशोक कुमार ने बताया कि चार दिन पहले किशोर को चोट लगने पर उपचार के लिए सेवा सदन अस्पताल ले गए थे। चिकित्सकों ने चार दिन बाद बुलाया था। प्लास्टर करने के लिए समय दिया था। बीते मंगलवार को हम यहां आए थे, लेकिन सुमित पत्थर लेकर दौड़ पड़ा तो हम लोग वापस लौट गए।

चौक थाना प्रभारी के अनुसार शव प्रथम दृष्टया लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles