मुंबई : ठाणे शहर के वागले इस्टेट में श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कोटक महेंद्रा बैंक कार्यालय में सेंध लगाकर चोरी किये जाने का ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है ,जिसमें बैंक में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने बड़ी सफाई के साथ एक माह की अवधि में बैंक के महंगे 6 लेपटॉप चुरा लिए और किसी को भनक भी नहीं लगी | श्रीनगर पुलिस ने शिकायत मिलने पर 3 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 56 हजार 089 रुपये के छह लेपटॉप बरामद किये हैं |
श्रीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी ने आज यह जानकारी देते कि 16 अगस्त 2023 से एक माह के मध्य के बीच श्रीनगर स्टेशन क्षेत्र में पावतो कोटक महेंद्रा बैंक के 6 लेपटॉप चोरी हुए थे | लेकिन जब बैंक के अधिकारी इस चोरी का पता नहीं लगा सके तब 21 अक्टूबर 2023 को
बैंक के सुरक्षा व्यवस्थापक रोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस के सामने यह मामला सामने लाया गया था |
सहायक पुलिस निरीक्षक शिवराज बेन्द्रे की टीम ने इस मामले की छानबीन करने पर बैंक में हाउस कीपिंग का कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों के नाम सामने आये थे | इन आरोपियों में सुधीर अनंत बेंडल ,दीपक सोनावणे तथा कृष्ण कदम हैं इन्हे पुलिस ने 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था | ठाणे न्यायालय ने आरोपियों को 27 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है |
बताया जाता है कि आरोपी बैंक में ही कार्यरत थे और जहाँ पर सीसीटीवी नहीं लगे हुए थे उसी जगह से 75 हजार के एक एक लेपटॉप कचरे के बॉक्स में रखकर बाहर ले जाते थे | सभी 6 लेपटॉप पुलिस ने आरोपी सुधीर और दीपक के घर से बरामद किये हैं | ये दोनों ये लेपटॉप किसी को बेचने जा रहे थे ,इसके पहले इन्हे अपने घर में ही इस्तेमाल कर रहे थे |


