spot_img

Gwalior: केंद्रीय मंत्री तोमर आज ग्वालियर में संभागीय मीडिया सेंटर का करेंगे उद्घाटन

ग्वालियर:(Gwalior) केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर आज (मंगलवार को) दोपहर 12.00 बजे भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर-चंबल संभाग के संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह मीडिया सेंटर शहर के होटल एम्बियंस, रेलवे स्टेशन के सामने शुरू होगा।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्री व पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पार्टी प्रत्याशी माया सिंह, इमरती देवी, नारायण सिंह कुशवाह, मोहन सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Mumbai : ‘किंग’ के सेट से अभिषेक बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं लीक

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में...

Explore our articles