spot_img

Jaipur : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ग्राहकों का असली सोना बदल रखा नकली सोना

जयपुर : करधनी थाना इलाके स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ग्राहकों का असली सोना बदल कर नकली सोना रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गांव ईशनगर जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल ) हाल कूकस निवासी अरिन्दमपाल आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर है। इस कंपनी की निवारू रोड पर शाखा है, जिसमें अजय कुमार सैनी कैशियर और सपना कुमारी स्टाफ है। आरोप है अजय और सपना ने ग्राहकों का जमा कराया हुआ असली सोना बदल दिया और नकली सोना कंपनी में रख लिया। इसकी वजह से कंपनी को 46 लाख 37 हजार 580 रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Explore our articles