कुल्लू : देवभूमि के देवी-देवताओं के मिलन अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन कुल्लू द्वारा 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक पूरी भव्यता और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह त्यौहार विभिन्न देशों और कई सांस्कृतिक दलों सहित संगीत उद्योग के ग्यारह सितारों की भागीदारी का साक्षी बनेगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव में मलेशिया, (रकेटा) रशिया, साउथ अफ्रीका, रोमानिया, वियतनाम, कीनिया, श्रीलंका, किर्गिस्तान, इराक के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
वहीं इस वर्ष पार्श्व गायक साज भट्ट, पंजाबी गायिका सिमर कौर, युफौनी बैंड / लमन बैंड, पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर, हरमानी ऑफ द पाइनस स्टार नाइट के स्टार रहेंगे जबकि अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट होगी।
दशहरा उत्सव का शुभारंभ हर बार की भांति राज्यपाल द्वारा तथा समापन कार्यक्रम मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।


