spot_img

Shimla : मुख्यमंत्री ने शाहपुर को दी करोड़ों की सौगातें, बनखंडी में बनेगा जूलॉजिकल पार्क

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिनी प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क बनाने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को शाहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शाहपुर में 56.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना एवं संवर्द्धन पेयजल योजना नगर पंचायत शाहपुर का शिलान्यास किया। उन्होंने 13.71 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल प्रशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं की पुरानी पम्पिंग मशीनरी के प्रतिस्थापना कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले किसान सुविधा केन्द्र भवन शाहपुर का शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 80 लाख रुपये से निर्मित शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया।

शाहपुर के दशहरा मैदान पर एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांगड़ा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। ज़िला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से दुग्ध संयत्र लगाया जा रहा है, जिससे कृषकों और पशुपालकों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और इससे होने वाले विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स और संबद्ध गतिविधियों को शुरु किया जाएगा। प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles