spot_img

Hisar : दस दिन पहले की लव मैरिज, रामलीला में पत्नी को छोड़कर हो गया गायब

महिला ने लगाया धोखे का आरोप, केस दर्ज

हिसार : लगभग दस दिन पूर्व लिव इन में रह रही महिला से लव मैरिज करने वाला युवक अपनी पत्नी व साथ आए पड़ौसियों के दो बच्चों को रामलीला में छोड़कर गायब हो गया। पत्नी उसे रात भर तलाश करती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव घासो कलां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग छह माह पहले उसकी पहचान भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी मनजीत के साथ हुई थी। वह दोनों हिसार की डिफेंस कालोनी में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। दोनों वहां खुशी से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नही थी।

महिला ने बताया कि उसका पति मनजीत उसे व पड़ोस के दो छोटे बच्चों को रामलीला दिखाने के लिए शनिवार रात को पुराना गवर्नमेंट कालेज ग्राउंड लेकर आया। वहां पर उसके पति के पास एक फोन आया। बच्चों ने पॉपकॉर्न मांगी तो वह उनके लिए पॉपकॉर्न लेने के लिए चला गया, लेकिन इसके बाद वापस नही आया। उसे वहां तलाश करते रहे। महिला ने बताया कि उन दोनों ने दस दिन पहले ही लव-मैरिज की थी। दोनों के बीच काफी प्यार था लेकिन वह अचानक धोखा देकर फरार हो गया। महिला उसकी तलाश करने के बाद आजाद नगर थाना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज करके मनजीत की तलाश शुरू कर दी है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles