spot_img

Dharamshala : न्यूजीलैंड ने भारत के समक्ष रखा 274 रनों का लक्ष्य, शामी ने झटके पांच विकेट

धर्मशाला : शुरूआती झटकों के बाद डैरेल मिचल और रचिन रविंद्र की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के समक्ष जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड की टीम ने निधार्रित 50 ओवरों में 273 रन बनाए। डैरेल मिचल ने शानदार शतक और रचिन रविंद्र की 75 रनों की पारी ने न्यूजीलैंड को एक सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाने में अहम भूमिका निभाई।

डैरेल मिचल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 127 गेंदों पर 130 रन बनाए जिसमें उन्होंने नौ चैके और पांच छक्के जड़े। वहीं रचिन रविंद्र ने 87 गेंदों में 75 रन बनाए।

उधर इससे पूर्व आज भारत ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रोहित का यह निर्णय सही भी साबित हुआ। भारत की ओर से धर्मशाला में आज पहली बार विश्व कप के मैच में शामिल किए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी तुरूप का इक्का सातिब हुए और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। शामी ने 10 अपने स्पैल के 10 ओवरों में 54 रन देकर न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। शामी ने भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे डैरेल मिचल को भी शमाी ने आउट किया। इसके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव को दो जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

उधर इससे पूर्व बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत ठीक नही रही और उसके ओपनर डोवेन कान्वे बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। वहीं दूसरे ओपनर विल यंग भी 17 रन बनाकर मोहम्मद शामी का पहला शिकार हुए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 23 रनों का योगदान दिया।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles