spot_img

Mumbai : नवी मुंबई में चार बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने नवी मुंबई के खैराने गांव में छापा मारकर चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी कई वर्ष से इसी इलाके में मजदूर के रूप में रह रहे थे। इस मामले की नवी मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है।

सहायक पुलिस निरीक्षक सारिका झारझुने ने रविवार को मीडिया को बताया कि एटीएस की टीम को नवी मुंबई के खैराने गांव में बांग्लादेशी नागरिकों को छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर एटीएस और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से खैराने गांव में छापा मारकर कमाल रियाज चौधरी (41), कमरून कमाल चौधरी (19), सोहेल अफरार खान (24) और आलमगीर ओली किरयारा शेख (38) को गिरफ्तार किया है। इनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इन चारों के संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles