spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री चौहान ने महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां को जयंती पर किया नमन

भोपाल:(Bhopal) मां भारती की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खान की रविवार को जयंती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर उनकी वीरता को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सर्वदा देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Explore our articles