spot_img

New Delhi : देश के विभिन्न राज्यों में ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली: (New Delhi) आयकर विभाग ने मंगलवार को ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। मध्य प्रदेश, पंजाब सहित देश के दूसरे राज्यों के उसके ठिकानों पर एक साथ यह छापेमारी चल रही है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि देशभर में ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, पेपर और स्टेशनरी, केमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है। इसकी विनिर्माण सुविधाएं मध्य प्रदेश के बुधनी, पंजाब के बरनाला और धौला में स्थित हैं।

जानकारी के मुताबिक ट्राइडेंट ग्रुप का 75 फीसदी उत्पाद विदेशों में निर्यात होता है। यह ग्रुप कई उद्योगों और विनिर्माण सुविधाएं संचालित करता है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles