spot_img

Mumbai : वसई में 8 अक्टूबर को प्रखर राष्ट्रचेतना सभा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर होंगी मुख्य अतिथि

मुंबई : सनातन धर्म सभा वसई के तत्वावधान में वसई पश्चिम स्थित साई नगर मैदान में रविवार, 8 अक्टूबर को प्रखर राष्ट्रचेतना सभा का आयोजन किया गया है। सभा में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर प्रमुख वक्ता तथा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। शुक्रवार शाम को वसई पूर्व स्थिति रिजेंसी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में सनातन धर्म सभा वसई के अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि रविवार शाम को होनेवाली सभा के पूर्व दोपहर दो बजे वसई पूर्व के शेल्टर होटल में वे पत्रकार वार्ता करेंगी। इसके बाद तीन बजे वसई के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगी। तत्पश्चात शाम पांच बजे एवरशाइन गेट पर बाइक रैली निकालकर सांसद ठाकुर का स्वागत किया जाएगा। रैली में 500 से अधिक बाइक सवार शामिल होंगे। शाम 6 बजे अंबाड़ी रोड पर पुणेरी ढोल, ताशा, लेजिम पथक, केरल के चेंडा मेलम और कोली नृत्य जैसे अनेक आयोजनों के साथ स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के सभा स्थल पहुंचने पर हिंदू परंपरा के अनुसार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा। सभा को लेकर महामंडेश्वर संत सदानंद बन महाराज की अध्यक्षता में 101 लोगों की समिति बनाई गई है, जो कार्यक्रम की देखरेख करेगी। पत्रकार परिषद में आयोजन समिति के सह संयोजक हरेश्वर नाईक एवं पूर्व नगरसेवक किरण भोइर ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर सनातन धर्म सभा वसई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित थे।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles