spot_img

Fatehabad: रंजिश में एक ट्रक चालक ने दूसरे पर किया नुकीली चीज से हमला, मौत

फतेहाबाद:(Fatehabad) नेशनल हाइवे-9 पर गांव धांगड़ के पास रविवार देर रात्रि सिरसा के दो ट्रक चालकों का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक चालक ने दूसरे चालक पर नुकीली चीज से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और लहुलूहान शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सिरसा क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार और सिरसा के ही गांव नरैल खेड़ा निवासी गुरजंट सिंह दोनों ट्रक चलाक हैं। बताया गया कि कुछ समय पहले संजय और गुरजंट के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। रविवार रात दोनों अपने-अपने ट्रकों से सिरसा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे फतेहाबाद शहर से निकले और धांगड़ ओवरब्रिज पर पहुंचे तो दोनों ट्रक चालकों में एक बार फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुरजंट सिंह ने किसी नुकीली चीज से संजय पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में संजय के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक संजय के पिता उमराव सिंह निवासी कीर्ति नगर सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सिरसा के ही एक ट्रक मालिक के यहां ड्राइवरी करता है। उसके साथ गुरजंट सिंह व पटेल भी दूसरे ट्रक पर बतौर ड्राइवर लगे हुए हैं। बीती रात करीब सवा 12 बजे उसका बेटा, गुरजंट सिंह और पटेल तीनों अपनी-अपनी गाडिय़ों में पेपर मिल से पेपर लोड कर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरजंट ने फतेहाबाद के पास अपनी गाड़ी को उसके बेटे की गाड़ी के आगे लगाकर उसे रोका और उसके बेटे की गाड़ी में जाकर उसे झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि गुरजंट ने संजय पर परखी जैसी नुकीली चीज से संजय के गले पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles