spot_img

Howrah: सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हावड़ा:(Howrah) हावड़ा के नया मंदिर, बांधाघाट में श्री डीडवाना नागरिक सभा के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत आरंभ हुआ।

संस्था अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्लावत ने जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य यजमान नागोरी परिवार द्वारा यज्ञाचार्यजी के निर्देशन में गणेश-गौर्यादि षोडसमातृका-नवग्रह मंडल आह्वान तथा पूजन किया गया। शनिवार अपराह्न बंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भागवतजी की शोभा यात्रा के साथ व्यासपीठ पर स्थापना हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सुधीर जी जालान, गोविन्द जी सारङा, महेश शर्मा (नेचुरल ग्रुप), जुगल किशोर कोटडीवाल, रमेश लाखोटिया, राज गोपाल पंसारी, डॉ श्रीबल्लभ नागोरी एवं अरुण प्रकाश मल्लावत उपस्थित थे। साथ ही वेदपाठी ऋषिकुमारों ने वैदिक मंगलाचरण पाठ किया।

प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से आरंभ होकर सायं 6 बजे तक चलने वाली इस कथा में व्यासपीठ पर विराजमान पंडित हरीश तिवाङी जी अपनी सुमधुर वाणी मे श्रीमद्भागवत जी की कथा सुनायेंगे।

उद्धाटन समारोह का संचालन किया अलका काकङा ने। समारोह में मुख्य यजमान परिवार से राजेश नागोरी व नरेश नागोरी सहित महानगर के कई विशिष्ठ लोग उपस्थित रहे। सम्पत मान्धना, मनोज काकङा, ईश्वर ध्यावाला, दिनेश भारूका, देवेन्द्र महनोत, श्याम सुंदर दलाल, मनोहर भारूका सहित नागरिक सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

Explore our articles