spot_img

Atlanta: अमेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली चली, तीन की मौत

अटलांटा:(Atlanta) अमेरिका में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में एक शॉपिंग मॉल के पास शनिवार (local time) को हुई गोलीबारी में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम अटलांटा में इवांस स्ट्रीट पर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीन पीड़ितों में से एक ने पहले गोली चलाई। वह दो लोगों के पास पहुंचा और गोली चला दी। दोनों में से एक ने भी पिस्तौल निकालकर जवाबी गोलीबारी की। यह तीनों पुरुष हैं। इनमें से एक की उम्र 17, दूसरे की करीब 20 और तीसरे की 30 साल के आसपास थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपितों की पहचान उजागर नहीं की है।

Explore our articles