spot_img

Latehar: लातेहार में मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट

लातेहार: (Latehar) लातेहार-बरवाडीह स्टेशन के बीच शनिवार रात करीब 11 बजे मुरी से जम्मूतवी जा रही मुरी एक्सप्रेस में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने करीब पचास यात्रियों से हथियारों के दम पर लाखों रुपये लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए करीब 10 बार हवाई फायर किए। कुछ यात्रियों को पीटकर घायल कर दिया।

यात्रियों का कहना है कि लातेहार स्टेशन से लगभग 10 बदमाश एस 9 बोगी में सवार हुए। लातेहार से गाड़ी के रवाना होते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। लूटपाट के बाद बदमाश बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।

डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यहां दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। घायल यात्रियों का यहां प्राथमिक उपचार किया गया। यात्रियों का आरोप है कि जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की सांठगांठ यह सब हुआ। अधिकांश यात्री विंध्याचल और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे थे।

Explore our articles