पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड के कमारू गांव मायका से ससुराल झाबर के नउवाढोडा गांव जाने के लिए निकली सुषमा देवी (22) 12 माह के दूधमुंहे बच्चे अंकुर कुमार के साथ लापता है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी महिला को कोई अता पता नहीं चल पाया है। लड़की के पिता विगन भुइयां ने सतबरवा थाना पुलिस को सूचना देकर खोजबीन करने का आग्रह किया है।
बताया जाता है कि गत 20 सितंबर दिन बुधवार को सुषमा देवी अपने मायका कमारू गांव से ससुराल झाबर के नउवाढोड जाने के लिए बेटे के साथ एक ऑटो में सवार होकर अपनी चाची कांति देवी के साथ निकली थी। इसी क्रम में मां-बेटा सतबरवा पुराना थाना के पास उतरी और चाची को बताया कि हम दोनों दूसरे ऑटो से अपने ससुराल चले जाएंगे।
इधर, लड़की के ससुर कोना भुइयां ने बताया कि बहू किसी के साथ नहीं गई होगी। वह काफी सीधी लड़की है। उसका पति बाहर में रहकर काम करता है। वही पुत्री और नाती की खोजबीन माता-पिता के द्वारा कई जगहों पर की गई। लापता होने के तीन बाद शनिवार को सतबरवा थाना को सूचना दी गई है।
पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के पास एक मोबाइल है, जिसका नंबर 9234904608 है। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। लड़की के चाचा गोविंद भुइयां ने भतीजी और उसके पुत्र के बारे में पता चलने पर 6202518 817 पर सूचना देने का आग्रह किया है।


