spot_img

Mumbai : 39 दिन के बच्चे को 14वीं मंजिल से फेंकने वाली मां गिरफ्तार

मुंबई : मुलुंड में नीलकंठ अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वीं मंजिल से अपने 39 दिन के बच्चे को फेंकने वाली निष्ठुर मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन मुलुंड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार मनाली मेहता नाम की महिला सूरत से मुलुंड स्थित नीलकंठ बिल्डिंग में आई थी। मनाली ने गुरुवार को सुबह ही अपने 39 दिन के बच्चे को चौदहवीं मंजिल से बेडरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया था। इसके बाद महिला अपने घर पर ही और किसी को कोई जानकारी नहीं दी। यह बच्चा बिल्डिंग की छत पर गिरने के बाद मृत हो गया था। लेकिन बच्चे का शव गुरुवार शाम को बिल्डिंग ने लोगों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद छानबीन में पता चला कि मृतक बच्चा मनाली का है। इसके बाद पुलिस ने मनाली से पूछताछ की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला है कि मनाली के एक आठ माह के बच्ची की पहले ही मौत हो गई थी। कुछ दिनों पहले मनाली के पिता की मौत हुई थी, इसी वजह से मनाली सदमे में थी और उसने उसी सदमे में अपने बच्चे की बिल्डिंग से फेंक दिया था। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles