मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट 17 अक्टूबर को छह घंटे दोनों रनवे के मरम्मत कार्य के मद्देनजर बंद रखने का निर्णय एयरपोर्ट अथारिटी ने लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों रनवे का मरम्मत कार्य सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा। इससे 500 से ज्यादा उड़ान बाधित होने की संभावना जताई जा रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। यहां से हर दिन 950 से ज्यादा उड़ानें उड़ान भरती हैं। दो रनवे में से, मुख्य रनवे प्रति घंटे 46 उड़ानें संभालता है जबकि दूसरे रनवे पर प्रति घंटे 35 उड़ानें उड़ान भरती हैं। विमानों के सुरक्षित आगमन और प्रस्थान को सुनिश्चित करने के लिए हर साल मानसून के बाद रनवे का रख-रखाव किया जाता है। इसके तहत ही 17 अक्टूबर को छह घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर छह घंटे तक दोनों रनवे का मरम्मत किया जाएगा।


