spot_img

Ahmedabad : लोक परिवहन के सभी वाहनों में सरकार लगाएगी क्यूआर कोड

अब स्कैन करके लोग सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

पुलिस वसूली कांड के बाद सरकार ने दिया हाई कोर्ट में जवाब

अहमदाबाद : राज्य सरकार अपने सभी लोक परिवहन वाले वाहनों पर क्यूआर कोड लगाएगी। पुलिस की ओर आम जनता के साथ बदसलूकी या अन्य दुर्व्यवहार के मामलों में आम जनता पुलिस वाहन में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे शिकायत कर सकेंगे। कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एक दंपती के साथ रात्रि गश्त कर रहे 2 पुलिसकर्मी और एक टीआरबी जवान ने अवैध वसूली की थी। मामले में पुलिस ने तीनों जवानों के साथ कानूनी कार्रवाई की है। इसके बाद राज्य सरकार ने यह महत्व का निर्णय किया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट में जवाब दिया कि राज्य के सभी लोक परिवहन के वाहनों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा।

अहमदाबाद के बोपल क्षेत्र में रहने वाले मिलन कैला अपनी पत्नी के साथ 26 अगस्त की रात किराए के कार से हवाईअड्डा से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ओगणज सर्किल के समीप ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार रोकी और उनके साथ अवैध वसूली की। इस मामले की शिकायत होने पर सोला हाईकोर्ट पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की। सरकार की ओर से कोर्ट में जवाब दिया गया कि फर्ज के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी बगैर यूनिफॉर्म और नेम प्लेट के नहीं घूम सकेगा। रात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सरकार ने हाई कोर्ट में बताया कि अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने सभी थानों और आयुक्त के अधिकार वाले सभी क्षेत्रों में दिशा-निर्देश जारी किया है। इस पर कोर्ट ने इसे पूरे राज्य में लागू करने की टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त शब्दों में कहा कि कानून का रक्षक ही भक्षक बन जाए, यह उचित नहीं होगा। लोक परिवहन के वाहनों में हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले होना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर यात्रियों को सही ढंग से दिखाई देना चाहिए। नागरिकों के अधिकारों का हनन होने पर सरकार को मुआवजा चुकाना चाहिए।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles