उधमपुर : जीएमसी उधमपुर में आए हुए मरीजों व तीमारदारों से ठगी करते एक व्यक्ति को एक महिला ने रंगे हाथों पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार एक महिला अंजू देवी जो की पहले ही ठग का शिकार हो चुकी थी शुक्रवार को अपनी बच्ची को दिखाने के लिए एक बार फिर से अस्पताल में पहुंची तो उसने देखा की जिस व्यक्ति ने उसे ठगा था वहीं व्यक्ति जिसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी मनवाल के रूप में हुई है अन्य लोगों को गुमराह कर रहा था। वहीं अंजू ने तुरंत उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं अंजू देवी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अस्पताल में अपनी मां को लेकर आई थी तो इस व्यक्ति ने पर्ची तथा 500 रूपए मांगे और कहा कि वह इनका नाम अल्ट्रासाउंड के लिए दर्ज करवाकर आता है और वह गायब हो गया। वहीं वह दूसरे दिन आए तथा मां को दोबारा दिखा कर दवाइयां ली क्योंकि वह पर्ची तो लेकर गायब हो गया था। आज जब वह अपनी बच्ची को दिखाने के लिए यहां पहुंची तो देखा कि वही व्यक्ति किसी और को ठगने का प्रयास कर रहा था और उनसे कह रहा था कि आप पर्ची और पैसे दो मैं आपको दवाइयां ला देता हूं। उन्होंने इसे तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।


