spot_img

Haridwar: सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों का करें प्रचार: मनोज सैनी

हरिद्वार:(Haridwar) आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए आर्य नगर ब्लॉक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रानीपुर मोड़ स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी कौशिक के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडेय ने की।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को धरातल पर मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर कांग्रेस की रीतियों व नीतियों का प्रचार प्रसार कर भाजपा के झूठ को बेनकाब करना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने प्रचार माध्यमों से देश में झूठ फैलाती है, जिसका हमें सोशल मीडिया पर मुहतोड़ जवाब देना होगा।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना में कहा कि हमें एक होकर कांग्रेस व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अश्वनी कौशिक ने कहा कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर सेवादल का एक कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के इतिहास और देश के प्रति कांग्रेस के योगदान को अवगत कराया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रही विमला पांडेय में कहा कि नेता वही है जो जमीनी हो, चापलूसी करने वाले नेता नहीं होते हैं। संगठन की मजबूती के लिए मैं हर उस कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ खड़ी हूं, जो कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं।

बैठक के अंत में आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी बैठक में सभी सदस्य अपने-अपने वार्डों से 11 पुरुष और 11 सक्रिय महिलाओं की सूची अवश्य साथ लाएं, जिससे संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles