spot_img

Firozabad : नहर में कूदे शिक्षक का इटावा नहर में मिला शव

फिरोजाबाद : आर्थिक तंगी से जूझ रहे जिस प्राइवेट शिक्षक ने दो दिन पूर्व भूड़ा नहर में छलांग लगाई थी। गुरुवार को उसका शव पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से इटावा से बरामद किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लायी है।

थाना उत्तर के मोहल्ला छिंगामल निवासी तरुण अग्रवाल (41) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार शाम को घर से बिना किसी को बताए निकल गये। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। बुधवार को पता चला कि तरुण ने नहर में छलांग लगा दी है। परिजन नहर पर पहुंचे तो उन्हें इसकी पुष्टि हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया है।

पीएसी गोताखोरों ने नहर में स्टीमर डाल कर लापता शिक्षक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से शिक्षक की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को एक युवक का शव इटावा क्षेत्र में बलरई के समीप बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान तरूण के रूप में की। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज लेकर आयी। यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles