spot_img

Jaisalmer: सीमा प्रहरियों की बदौलत हम सब शांति से जीवन जी रहे हैं- लोकसभा अध्यक्ष बिरला

जैसलमेर:(Jaisalmer) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार देर शाम शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट स्थित विजय स्तम्भ पर वीर सैनिकों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष को सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी द्वारा तनोट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भारत पाकिस्तान सीमा का अवलोकन किया तथा बाॅर्डर पोस्ट बबलियान में सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाले सीमा प्रहरियों की बदौलत हम सब शांति से जीवन जी रहे हैं। उन्होंने दुर्गम इलाकों में देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों की सराहना कर उनकी हौंसला अफजाई की। उन्होंने घंटियाली माता मंदिर के दर्शन भी किए तथा ग्रामीणों से संवाद किया। पुजारी रविशंकर उपाध्याय एवं कुंदन मिश्र ने लोकसभाध्यक्ष बिरला को घंटियाली माता मंदिर एवं तनोट माता मंदिर में पूजा अर्चना करवाई।

Explore our articles