spot_img

Rabat : मोरक्को में भूकंप से अब तक 2,012 लोगों की मौत

रबात : मोरक्को में घड़ी की सूई घूमने के साथ-साथ भूकंप से हुई जानमाल की तबाही का डरावना मंजर दुनिया के सामने आने लगा है। हाई एटलस पहाड़ियों पर शुक्रवार देररात आए इस भूकंप ने कई शहर और गांवों को मकतल बना दिया है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने आज कहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,012 और घायलों का 2,059 पहुंच चुका है। इनमें से1,404 की हालत गंभीर है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास अमिजमिज गांव में भारी तबाही हुई है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। मलबे से गलियां पट गई हैं। अपनों के शव देखकर लोगों की आंखें पथरा गई हैं। इस भूकंप से प्राचीतम शहर मराकेश में भी भारी विनाश हुआ है। इस शहर में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा विनाश अल हौज, उआरजाजेट, मराकेश, अजीलाल, चिचौआ और तारौदंत प्रांतों में हुआ है।

मोरक्को के भू-भौतिकी केंद्र की कल की सूचना के मुताबिक भूकंप हाई एटलस के इघिल क्षेत्र में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 थी। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई । उसने कहा है कि यह 18.5 किलोमीटर (11.5 मील) की अपेक्षाकृत उथली गहराई पर था।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles