spot_img

Jaipur : प्रियंका गांधी पर्यटन में व्यस्त, भूल गई महिला सुरक्षा पर कही गई बातः डॉ. अल्का गुर्जर

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन करने और महिला उत्पीड़न के मामलों पर चुप्पी साधे रखने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ अल्का गुर्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीतिक पर्यटन पर बार बार राजस्थान आती हैं लेकिन महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का उनके पास समय नहीं है। जहां आज उनकी सभा थी वहां कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी यात्रा की तैयारियों को देखने गए थे। कार्यक्रम स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर तुर्किया पंचायत के यशोदानपुरी गांव में एक महिला का अज्ञात शव मिला है। इसके बावजूद संवेदनहीनता देखिए कि टोंक सहित आसपास के सभी जिलों का इतना भारी पुलिस जाप्ता होने के बावजूद दो पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमें आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो, लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगी, लेकिन जब प्रियंका गांधी चॉपर में बैठकर दिल्ली से निवाई तक आ सकती हैं तो क्या महज तीन-चार किलोमीटर दूर उस पीडित परिवार के पास नहीं जा सकती थी। जो प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश में चींख-चींखकर कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं तो पीड़ित परिवार के पास क्यों नहीं गई। क्या उनका यह नारा केवल उत्तरप्रदेश की लड़कियों के लिए था, राजस्थान की लड़कियों के लिए नहीं था। खुद यदि नहीं जा सकती थी तो मुख्यमंत्री गहलोत से स्थिति का पता करवाती। लेकिन उन्हे राजनैतिक पर्यटन से फुर्सत नहीं है।

डॉं. गुर्जर ने कहा कि भीलवाडा में एक महिला शाम को खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकलती है, और उसका अपहरण हो जाता है। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है और निर्वस्त्र करके सडक पर पटक जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की शीट फाड़कर पीड़िता का तन ढकने का काम किया लेकिन दुर्भाग्य देखिए प्रियंका के राजनीतिक पर्यटन के चलते पुलिस बयान बदलने लगती है, और जब इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तब पुलिस मानती है कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बीते दिनों अलवर में एक मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, उस समय भी प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने रणथंबौर आई हुई थी तब भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को सरकार ने दबाने का कुत्सित प्रयास किया और घटना को सड़क दुर्घटना का नाम दे दिया। जब पीड़िता की सर्जरी होती हुई तो डॉक्टर भी विचलित हो गए थे। इस घटना के समय भाजपा ने मेरी अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी हम मौके पर थे। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि वाकई यह वीभत्स घटना है, उस दौरान हम सबकी आंखों में आंसू आ गए। इस वीभत्स घटना के समय प्रदेश में होने के बावजूद प्रियंका गांधी ने पीडिता के घर जाना उचित नहीं समझा। और उस नाबालिग को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि तक नहीं दी गई।

डॉ अल्का सिंह ने कहा कि आज प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मुफ्त मोबाइल भी बांटे हैं। इस संबंध में पाली की रायपुर पंचायत समिति में सरकार द्वारा बालिकाओं को बांटे गए मुफ्त मोबाइल फोन का डेटा चोरी किया जा रहा है। मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर। सरकार पहले ही महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही, ऊपर से डेटा चोरी का मामला सामने आया है।

Islamabad : 17 माह बाद सांसद सरदार अख्तर मेंगल का इस्तीफा स्वीकार

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने बलोचिस्तान नेशनल पार्टी (Balochistan National Party) (Mengal) के नेता सरदार अख्तर...

Explore our articles