spot_img

Hooghly : युवती से अश्लीलता करने का आरोपित तृणमूल नेता गिरफ्तार

हुगली : हुगली जिले के पांडुआ थाना की पुलिस ने युवती का अपहरण के बाद अश्लीलता करने के आरोप में तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम शेख मोमिन हुसैन है। उसे रविवार को चुंचुड़ा जिला अदालत में पेश किया गया। आरोप है कि तृणमूल नेता ने युवती को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित ने पांडुआ के जयपुर के निकट जीटी रोड से एक 19 साल की युवती को जबरन अपनी कार में उठा लिया। लगभग छह किलोमीटर दूर उसने शिमलागढ़ में कार रोकी। आरोप है कि तब तक वह लड़की से अश्लीलता करते रहा। लड़की की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। युवती को बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पांडुआ थाने की गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपित तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया। युवती को थाने ले जाया गया। पांडुआ के कोटालपुकुर इलाके के तृणमूल युवा नेता शेख मोमिन खिरकुंडी न्याला नमाज गांव का अंचल अध्यक्ष है। जिस कार में वारदात को अंजाम दिया गया उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है । इस मामले पर पांडुआ के पूर्व विधायक और माकपा नेता अमजद हुसैन ने कहा कि तृणमूल युवा नेता एक लड़की को जबरन कार में लेकर चला गया। यह घृणित करने वाला आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाही करनी चाहिए।

पांडुआ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष संजय घोष ने कहा कि अगर किसी ने गुनाह किया है, तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कुछ साल पहले मोमिन युवा अध्यक्ष बने थे, यह जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है। वहीं भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसका विरोध किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles