spot_img

Mumbai: कोपर्डी रेप-हत्याकांड केस में सजायाफ्ता कैदी ने जेल में की आत्महत्या

मुंबई:(Mumbai) अहमदनगर जिले के कोपर्डी में स्कूली छात्रा के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल में बंद जीतेंद्र शिंदे (25) ने पुणे जिले में स्थित येरवड़ाजेल में आत्महत्या कर ली है। शिंदे आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक जीतेंद्र शिंदे ने रविवार सुबह बैरक में फांसी लगा ली। इसकी भनक मिलते ही वार्डन ने उसे जेल में डॉक्टरों के पास पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिंदे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Explore our articles