spot_img

New Delhi : जामा मस्जिद के निकट बम की झूठी कॉल से मची अफरातफरी

नई दिल्ली: (New Delhi) जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ पांव उस समय फूल गए जब शनिवार की सुबह जामा मस्जिद इलाके में बम की सूचना मिली। कंट्रोल रूम ने आनन-फानन में मौके पर टीम रवाना की। छानबीन में यह सूचना झूठी निकली।

पता चला है कि शनिवार की सुबह एक लड़के ने जामा मस्जिद के निकट कोई संदिग्ध लावारिस चीज देखी। उसने उसे बम समझ कर फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर बिना समय गंवाए सायरन बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड आदि टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि बम की कॉल से कुछ देर तक पैनिक वाली स्थिति बनी रही लेकिन जब छानबीन में कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

उधर, पटेल नगर इलाके में एक और मामला सामने आया, जिसमें पुलिस को ड्रोन उड़ने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कोई लड़का ड्रोन उड़ा रहा था। वहां पर किसी बच्चे की बर्थ डे पार्टी चल रही थी, जिसमें ड्रोन के जरिए फोटो ग्राफी की जा रही थी। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लीगल एक्शन ले रही है।इन दोनों ही मामले की पुष्टि डीसीपी संजय सैन ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में नाबालिग की भूमिका सामने आई है।

Film Review : सिनेमा के पार जाकर दिल में बस जाती है आशीष मॉल की फिल्म ‘शतक’

डायरेक्शन: आशीष मॉल प्रोड्यूसर: वीर कपूर प्रोडक्शन स्टूडियो: कृधान मीडियाटेक राइटर: नितिन सावंत, रोहित गहलोत, उत्सव दान कॉन्सेप्ट : अनिल अग्रवाल रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स डायरेक्टर आशीष मॉल (Director Ashish Mall)...

Explore our articles