spot_img

Ujjain: जन्मदिन पर महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, भांजी व बेटे भी साथ

उज्जैन: (Ujjain) बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय का परिवार शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल पहुंचा और भस्म आरती में भगवान महाकाल के दर्शन किए।

भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती-सोला और आरव ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 को उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles