spot_img

Mumbai: बीड में मराठा आंदोलनकारियों ने एसटी बस फूंकी, तीन गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) बीड़ जिले के गेवराई में मराठा आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात एसटी बस छत्रपति संभाजीनगर से लातूर के अहमदपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गेवराई इलाके में पहुंची, तभी मराठा आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बस को रोक दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने बस में सफर कर रहे सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद बस में आग लगा दी। मराठा क्रांति मोर्चा ने गुरुवार को भी बीड़ जिले में जालना लाठीचार्ज के विरोध में कई जगह प्रदर्शन जारी रखा है। इसे देखते हुए पुलिस ने धुले-सोलापुर हाईवे, बीड-अहमदनगर, बीड-परली, माजलगांव-परभणी, कल्याण-विशाखापत्तनम, खामगांव-पंढरपुर, अहमदपुर-पटोदा हाईवे आदि महत्वपूर्ण सड़कों और हाईवे पर पुलिस तैनात की गई है।

Explore our articles