spot_img

London: रूस के वैगनर समूह पर आतंकवादी संगठन के तौर पर बैन लगाने की तैयारी में ब्रिटेन

लंदन:(London) ब्रिटेन रूस के भाड़े के सैनिकों वाले वैगनर समूह पर आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इसके लिए हाउस आफ कामंस में निषेधाज्ञा आदेश का मसौदा पेश किया जाएगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रतिबंध आदेश से ब्रिटेन में रूसी समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध हो जाएगा। इस पर क्रेमलिन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वैगनर समूह वैधानिक रूप से अस्तित्व में नहीं है।

प्रस्तावित मसौदे के तहत ब्रिटेन में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो सकती है। वैगनर समूह के सदस्यों की संपत्तियों को आतंकियों की संपत्ति घोषित करते हुए सीज कर लिया जाएगा।

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि वैगनर एक हिंसक और विनाशकारी संगठन है जिसने विदेश में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक सैन्य उपकरण के रूप में काम किया है। इसके यूक्रेन, मध्य एशिया और अफ्रीका के अभियान वैश्विक समुदाय के लिए खतरा हैं।

उल्लेखनीय है कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन के नेतृत्त्व में रूसी सैनिकों के विरुद्ध विद्रोह और उसके बाद हाल ही में प्रिगोजिन की कथित हेलीकाप्टर हादसे में मौत हो गई। इस पर अमेरिका व पश्चिमी देशों ने पुतिन पर षड्यंत्र का आरोप लगाया।

New Delhi : भाजपा ने कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर लगाया सरकारी संपत्ति हड़पने का आरोप

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर सरकारी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते...

Explore our articles