spot_img

Bhopal : शहर के 30 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली

भोपाल:(Bhopal ) राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में बुधवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते इन क्षेत्रों में तीन से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिन इलाकों में कटौती होगी उनमें न्यू राजीव नगर, पीएंडटी कॉलोनी, इंद्रानगर, गौतम नगर, रचना नगर, नवीबाग, नेहरू नगर, कमला नगर, शहजहांनाबाद, कस्तूरबा नगर, हर्षवर्द्धन नगर एवं आसपास के इलाके शामिल हैं।

बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक न्यू राजीव नगर, पीएंडटी कॉलोनी, इंद्रानगर, गौतम नगर, रचना नगर, नवीबाग, नेहरू नगर, सेवा सदन, सीआरपी, नगर निगम कॉम्पलेक्स, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी, रतन नगर, डीआरपी लाइन, शीतल हाईटस, सांई पार्क, निर्मल नगर एवं आसपास के इलाकों में मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कमला नगर, शाहजहांनाबाद, कस्तूरबा नगर, हर्षवर्धननगर, ग्रीन मेडोस कॉलोनी, पंपापुर, विश्वकर्मा नगर, परी पार्क, इस्लामी गेट एवं आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles