spot_img

Gurugram/Nuh : जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत

हरियाणा सरकार की ओर से मेहमानों को सोमवार को दिया जाएगा रात्रि भोज

गुरुग्राम/नूंह : राजधानी दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले गुरुग्राम-तावड़ृू मार्ग पर आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में 3 से 7 सितंबर तक चौथी शेरपा की बैठक होगी। बैठक का प्रारूप सत्र सोमवार से शुरू हो गया। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के घेरे में होटल में पहुंचे। जिला प्रशासन और होटल प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से सभी विदेशी प्रतिनिधियों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। विभिन्न देशों के करीब 176 प्रतिनिधि रात्रि भोज में एक साथ बैठे।

हरियाणा सरकार की ओर से सोमवार 4 सितंबर को रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस आदि मुख्य रूप से विदेशी मेहमानों के साथ रात्रि भोज में शामिल रहेंगे। रात्रि भोज में विभिन्न प्रकार के हरियाणवी व्यंजन रात्रि भोज में शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल होटल आईटीसी ग्रैंड भारत नजदीक तो गुरुग्राम के है, लेकिन जिला नूंह में है। इसलिए दोनों जिलों के प्रशासन ने ही इसकी तैयारियों में अहम भूमिका निभाई है। नंूह के उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की इस शेरपा बैठक में एजेंडे का अंतिम ड्राफ्ट फाइनल किया जाएगा। शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मिलकर आर्थिक और वैश्विक एजेंडे पर अपना पक्ष रखते हैं। इसी तर्ज पर नूंह के होटल आईटीसी ग्रांड भारत में पांच दिवसीय चौथी शेरपा बैठक का आयोजन किया गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि 12 प्रारूप सत्रों में भाग लेंगे। सभी प्रतिनिधि निजी तौर पर इन बैठकों में शामिल होंगे।

इस चौथी शेरपा बैठक के आयोजन स्थल आईटीसी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें हरियाणा सरकार की विभिन्न क्षेत्रों संबंधी विशेष उपलब्धियां को प्रदर्शित डाक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसके अलावा एचएसआरएलएम नूंह, ट्राइब्स इंडिया व फेब इंडिया द्वारा भी एक-एक प्रदर्शनी लगाई गई है।

Hyderabad : चोटिल पेन की जगह कोएत्जी हैदराबाद टीम में

हैदराबाद : (Hyderabad) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चोटिल डेविड पेन (David Payne) की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League...

Explore our articles