spot_img

Bhiwandi : भिवंडी भाजपा की कार्यकारणी में नए चहरों को प्राथमिकताकुल 123 लोगों की नियुक्ति, विभिन्न मोर्चों में 33 लोगों को मौका

भिवंडी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा राज्य भर में शहर अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष बने हर्षल पाटील ने सभी नए और पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोड़कर नए चेहरों को मौका देते हुए लगभग 123 लोगों की नियुक्ति की है, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हैं। नियुक्त किए गए 123 पदाधिकारियों को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल पाटिल के हाथों नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक महेश चौगुले, भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख और पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, पदाधिकारी सुमित पाटिल, यशवंत टावरे, नीलेश चौधरी, शाम अग्रवाल, हनुमान चौधरी, कल्पना शर्मा, सुगंधा टावरे, रेखा पाटिल और अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे। घोषित की नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष सहित 10 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 10 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष,15 विशेष आमंत्रित सदस्य और 48 कार्यकारी सदस्य सहित 90 लोग शामिल हैं, जबकि कामगार, उद्योग, व्यापार, उत्तर भारतीय ,दक्षिण भारतीय,भटके विमुक्त,कानून, मेडिकल, सहकार, मच्छीमार, ट्रान्सपोर्ट,सोशल मीडिया, पूर्व सैनिक,ज्येष्ठ कार्यकर्ता,दिव्यांग,अध्यात्मिक जैसे 27 प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इस तरह कुल विभिन्न मोर्चों में 33 लोगों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अगर सभी लोग पहले देश फिर पार्टी की भावना से अपने आपसी मतभेदों को दूर कर पार्टी संगठन के विकास के लिए समर्पित होकर काम करें, तो कोई भी भाजपा को सत्ता से रोक नहीं सकता। शहर अध्यक्ष हर्षल पाटिल ने कहा कि उन्होंने जाति एवं धर्म के सभी तत्वों को इसमें शामिल कर भाजपा पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles