spot_img

Hardoi : नशेड़ी की नदी में कूदने की जिद, पुल की रेलिंग से नीचे लटका

हरदोई : शनिवार को एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा काटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कस्बा पाली में युवक गर्रा नदी के पुल की रेलिंग पर लटक कर नदी में कूद जाने की धमकी देकर हंगामा करता रहा। शराब के नशे में वह लोगों से रुपये मांग रहा था और न देने पर नदी में कूद जाने की धमकी दे रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन न मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवक को उसके घर भेजा गया। मामला पाली थाना क्षेत्र का है, जहां पाली-शाहबाद मार्ग पर स्थित गर्रा नदी के पुल पर एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया।

क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पाली कस्बे का रहने वाला युवक नन्हें शराब के नशे में अपने घर से गर्रा नदी के पुल पर पहुंच गया और शायरी कहकर हंगामा करने लगा। युवक गर्रा नदी के पुल की रेलिंग पर लटक गया। इसके बाद लोगों से रुपये मांगने लगा और नदी में कूद जाने की धमकी देने लगा। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर गर्रा नदी में कूदने से रोका और युवक को बाहर निकाल कर उसे घर भिजवाया है।

Explore our articles