spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी जारी है। पिछले 24 घंट में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.13 डॉलर यानी 0.15 फीसदी की उछाल के साथ 86.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.12 डॉलर यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 83.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Raipur : मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा

रायपुर : (Raipur) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने गुरुवार की देर रात राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय...

Explore our articles