spot_img

Hamirpur : गैस सिलेंडर के दाम कम होने से महिलाओं के चेहरे खिले

शहर से लेकर गांवों में महिलाओं ने जताई खुशी

हमीरपुर : जिले में मोदी सरकार ने रक्षाबंधन त्योहार को घरेलू महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है, जिसे लेकर यहां शहर से लेकर गांवों में महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। महिलाओं ने कहा कि महंगाई के दौर में गैस सिलेंडर के दाम दो सौ रुपये कम होने से थोड़ी बहुत राहत तो मिली है लेकिन अभी दाम और कम होने चाहिए।

रक्षाबंधन त्योहार के दिन मोदी सरकार ने देश भर की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दो सौ रुपये कम करने के फरमान से यहां जिले में भी रसोइया का काम देख रही लाखों महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उज्ज्वला गैस के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

अभी उज्ज्वला गैस सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को दो सौ रुपये की सब्सिडी मिलती थी लेकिन गैस सिलेंडर की कीमतें दो सौ रुपये कम होने से उन्हें चार सौ रुपये का फायदा मिलेगा। बुधवार को मोदी सरकार के रक्षाबंधन त्योहार पर दी गई बड़ी सौगात को लेकर महिलाओं से बात की गई तो ज्यादातर महिलाओं ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई है।

हमीरपुर से जुड़े झलोखर में रामा देवी व पार्वती ने बताया कि महंगाई के दौर में गैस सिलेंडर के दाम दो सौ रुपये कम होना बड़ी राहत की बात है लेकिन अभी सरकार को और कीमतें कम करनी चाहिए। चंदनिया प्रजापति, पूजा चौरसिया ने कहा कि पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम छह सौ रुपये होते थे लेकिन इधर सिलेंडर की कीमतें 11 सौ रुपये पार हो गई थी।

बताया कि दो सौ रुपये कम करने से क्या होता है? अभी सरकार को गैस सिलेंडर की कीमतें सात सौ रुपये तक ही करनी चाहिए, तभी काम चलेगा।

हमीरपुर शहर की रेनू, राधा, कैलाशवती, विजय कुमारी सहित तमाम महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार ने सही समय में बड़ी सौगात दी है। कहा कि सरकार ने एक दम से दो सौ रुपये गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने से गरीब महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि हमीरपुर जिले में दस हजार से ज्यादा उज्ज्वला गैस के उपभोक्ता है जो गैस सिलेंडर की कीमतें ज्यादा होने से कंडे से ही खाना बनाने को मजबूर थी। अब रक्षाबंधन त्योहार पर कीमतें कम होने से उज्ज्वला गैस के उपभोक्ताओं में बड़ी खुशी देखी जा रही है।

कीमतें न कम होती तो कंडे से ही जलते चूल्हे

झलोखर गांव की गुधनिया अहिरवार समेत तमाम ग्रामीण महिलाओं ने मोदी सरकार के फैसला पर खुशी जताते कहा कि सरकार को अभी गैस सिलेंडर के दाम और कम करने चाहिए क्योंकि अभी भी सिलेंडर महंगा है। कंडे से चूल्हे जलाना इससे काफी सस्ता है। इधर त्रिवेणी भारत गैस सर्विस के वितरक मनीष गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल से पूर्व गैस सिलेंडर के दाम करीब पांच सौ रुपये थे लेकिन कोरोना महामारी आने के बाद एक दम कीमतें बढ़ गई थीं। बताया कि सरकार के फैसले के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 926 रुपये हो गई है।

Shanghai : तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-2: साहिल जाधव ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया पहला पदक

शंघाई : (Shanghai) भारत के युवा तीरंदाज साहिल जाधव (India's young archer, Sahil Jadhav) ने तीरंदाजी विश्व कप 2026 के स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन...

Explore our articles