spot_img

New Delhi : क्रिप्टो करेंसी मार्केट- सुस्ती के बावजूद बिटकॉइन 26 हजार डॉलर के पार पहुंचा

नई दिल्ली : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान लगातार सुस्ती का माहौल बना रहा। हालांकि मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल 8 क्रिप्टो करेंसीज की कीमत में आज मामूली बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर दो क्रिप्टो करेंसी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन भी आज की तेजी की वजह से एक बार फिर उछल कर 26 हजार डॉलर के स्तर से ऊपर पहुंच गई है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने वाली अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिटकॉइन 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,000.18 डॉलर यानी करीब 21.51 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम की कीमत 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,643.75 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा दूसरी प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज में से टेथर 0.01 प्रतिशत, बीएनबी 0.45 प्रतिशत, एक्सआरपी 0.08 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.01 प्रतिशत, कार्डानो 0.61 प्रतिशत और डोजेकॉइन 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, सोलाना 0.24 प्रतिशत और ट्रॉन 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अगर ओवरऑल क्रिप्टो करेंसी मार्केट की बात की जाए तो इस 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.26 प्रतिशत बढ़ गया है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 1.05 लाख करोड़ डॉलर यानी 86.58 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेन-देन में भी तेजी आई है। इस अवधि में 2,373 करोड़ डॉलर यानी 1.96 लाख करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसीज का लेन-देन किया गया। पिछले एक दिन की तुलना में लेन-देन का ये स्तर 17.5 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इस दौरान बिटकॉइन की मार्केट हिस्सेदारी में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बिटकॉइन की मार्केट हिस्सेदारी अभी भी 48.35 प्रतिशत है।

West Bengal Elections : अब तक के रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते...

Explore our articles