spot_img

Mandsaur : प्रत्येक चुनाव में सेक्टर ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है: अपर कलेक्टर

मंदसौर : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण डॉ जेके जैन द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर अधिकारियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की हर गतिविधि में शामिल होए।

विभाग के साथ-साथ चुनाव आयोग के कार्यों को भी बहुत ही अच्छे से करें। जो सेक्टर प्रदान किया गया है। उस क्षेत्र के मास्टर बन जाए। उस क्षेत्र के सारे सामाजिक समीकरणों को समझना है। क्षेत्र के प्रमुख स्थानों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आगामी समय में सभी वेयरहाउस की विजिट भी करें तथा निरीक्षण करें। चुनाव आयोग के लिए सभी राज्य सम्मान है। इसलिए सभी जगह पर आयोग के समान गतिविधियां होगी एवं सम्मान निर्देश होंगे। हर एक एक चीज पर नजर रखें।

एक-एक आंकड़ा अपने पास में रखें। सभी बातों को फाइल बनाकर रिकॉर्ड में रखें। सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में प्रत्येक जगह पर अनिवार्य रूप से घूमे। सेक्टर ऑफिसर की अब परिभाषा पूरी तरह से बदल चुकी है। समरी रिवीजन का काम भी अब सेक्टर ऑफिसर कर रहे हैं। चुनाव के दौरान विशेष तौर पर धार्मिक स्थान वाली गतिविधियों पर विशेष तौर पर नजर रखें। पिछले चुनाव के दौरान अगर किसी क्षेत्र में कुछ दुर्घटना हुई है, तो उस पर विशेष तौर पर ध्यान रखें। स्थानीय शासकीय कर्मचारी से उसकी जानकारी ले। स्थानीय घटनाए, मतदान की स्थिति आदि के बारे में पूरी तरह समझे। मतदान दलों को ले जाने के लिए कौन सा रूट बेहतर हो सकता है। इस बार रूट चार्ट भी सेक्टर ऑफिसर ही बनाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles