मोरीगांव (असम) : लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। असम जातीय परिषद (एजेपी) ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए पार्टी को (फटुवा) फ्लॉप बताने के लिए मोरीगांव पुलिस स्टेशन में जुबिन गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एजेपी नेता नजरूल हुसैन ने आज दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जुबिन को कड़ी चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जुबिन ने लुरिन ज्योति गोगोई के नेतृत्व वाली पार्टी एजेपी को फ्लॉप बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। जुबिन ने कॉटन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की, जिसे सुनकर राजनीतिक गलियारों की हवा गर्म हो गई।


