spot_img

Mandi : मां के सामने सामने खड्ड में डूब गया सात साल का गौरव

मंडी : मंगलवार को जिले के धर्मपुर क्षेत्र में एक दुखद हादसा पेश आया। एक मांग के सामने सामने ही उसका सात साल का मासूम बेटा खड्ड में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार सात साल का गौरव अपनी छोटी बहन व मां के साथ धर्मपुर की सोन खड्ड में आया था। मां खड्ड में कपड़े धोने लगी तो गौरव अपनी छोटी बहन के साथ खड्ड में नहाने लग गया। इसी बीच व अचानक गहरे पानी में चला गया।

उसे देख कर मां ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने आकर गौरव की छोटी बहन को तो पानी से निकाल कर बचा लिया मगर गौरव को बचाया नहीं जा सका। जब तक उसे पानी से निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। धर्मपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम व अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक मासूम के इस तरह से हंसते खेलते डूब कर मौत का शिकार हो जाना दिल दहलाने जैसा है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles