spot_img

Kolkata : बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार, बंगाल बना पाक के लिए काम करने वाले संगठनों का केंद्र : सुकांत मजूमदार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक बार फिर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। रविवार मिडिया को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार सत्ता में है। इसीलिए राज्य में आईएसआई एजेंट रह रहे हैं और उन्हें सरकार का समर्थन मिला हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में पाकिस्तान को पंसद करने वाली सरकार यहां पर बैठी हुई है। इसलिए पाकिस्तान के लिए जो काम कर रहे हैं, आईएसआई एजेंट बगैरह यहां एपीसेंटर बनाकर रह रहे हैं और देश विरोधी काम कर रहे हैं। इनको शह दे रही हैं हमारी मुख्यमंत्री और उनकी सरकार साथ ही तृणमूल पार्टी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी योगी आदित्यनाथ जैसा शख्स ही कानून व्यवस्था दुरुस्त कर सकता है। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बलात्कारियों का एनकाउंटर शुरू कर देना चाहिए।

Karachi : बांग्लादेश दौरे के लिए अब्बास की पाक टीम में वापसी

कराची : (Karachi) अगले महीने के बांग्लादेश दौरे (36-year-old fast bowler Mohammad Abbas) के लिए 36 वर्ष के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पाकिस्तान...

Explore our articles