spot_img

Sirsa : सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी

कानूनी कार्रवाई करेगी: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ।

सोशल मीडिया व यू- ट्यूब चैनलों पर अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सिरसा : हरियाणा के नूंह क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा तथा आगजनी को मद्देनजर रखते हुए वहां के प्रशासन ने जल अभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति प्रदान नही की है, जिसे लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर गई है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस संबंध में जिला के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस को लेकर जहां जिला पुलिस जहां पूरी तरह से अलर्ट है,वहीं पुलिस प्रशासन की ओऱ से आमजन से अपील है कि समाज के सभी लोग किसी भी अफवाह व बहकावे में आकर यात्रा पर न जाए तथा आपसी भाई चारे को खराब न करें और समाज में सौहार्दपूर्ण वातारण को पूरी तरह कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप,ट्विटर,फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट पर लोग आमजन को यात्रा को लेकर आमजन गुमराह कर सकते है,इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें तथा आमजन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं ,कि अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहे, ताकि समाज के सभी लोगों का आपसी भाई चारा कायम रहे । इसके अलावा सभी थाना प्रभारी फेसबुक, ट्विटर तथा इंस्टाग्राम इत्यादि पर साइबर हेल्प डेस्क की मदद से पैनी नजर रखें तथा झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर समाज में भ्रम तथा दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस संबंध में फर्जी खबरें डालकर व अफवाहें फैला कर समाज का माहौल खराब करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी तथा उन्हें भी जेल जाना पड़ सकता है।

Explore our articles